करगहर रोहतास/ Etv News 24 /संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत पहाड़ी गांव में शनिवार को परिवार को बिना बताए लापता युवक की स्कूटी सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद की गई । अनहोनी की आशंका से भयभीत युवक की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है ।घटना के संबंध में पहाड़ी निवासी बिंदा देवी पति पिंटू तिवारी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार घर में बिना बताए स्कूटी लेकर चला गया । शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई । उन्होंने परिचितों और रिश्तेदारी में पूछताछ की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला । खोजबीन के दौरान रविवार की शाम उसकी स्कूटी सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप पाई गई । जहां एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में खड़ी पाई गई । अनहोनी की आशंका से भयभीत मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।




