करगहर रोहतास/Etv News 24
बभनी ग्राम पंचायत मुख्यालय की जगह पंचायत सरकार भवन का निर्माण नोखा प्रखंड के बॉर्डर पर व आवास योजना में सर्वे के नाम पर लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया । प्रखंड मुख्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन व ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए पहुंचे एडीएम , बीडीओ , बीपीआर ओ सहित अन्य पदाधिकारी के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए ।ग्रामीण शिव शंकर सिंह , अनिल कुमार ,गोपाल सिंह, रितेश कुमार, प्रमोद कुमार, नथुनी सिंह ,अरविंद कुमार, चंदन सिंह ,विपिन सिंह, अमरेंद्र कुमार, बलवंत सिंह ,अशोक कुमार ,विजय कुमार आदि ने बताया कि मौज बभनी खाता नंबर 347 खेसरा 1855 रकबा 62 डिसमिल भूमि बिहार सरकार की है । जहां पंचायत सरकार भवन का सर्वे किया गया और नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके बावजूद भी मुखिया के दबाव में नोखा प्रखंड के बॉर्डर पर भवन का निर्माण किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि वे दो बार जिलाधिकारी से मिल कर इसकी शिकायत कर चुके हैं । लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई । तब उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा । वहीं दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वेक्षण के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ के सह पर आवास सहायकों द्वारा अवैध वसूली की जा रही है । शिकायत करने पर उनकी बातों को दरकिनार कर दिया जाता है। जिसे लेकर वे हंगामा व मुर्दाबाद के नारे लगाए । डीडीसी के नेतृत्व में अधिकारियों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों के साथ सभागार में बैठक आयोजित की तथा उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में उपस्थित कल्याणपुर पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने कहा की प्रखंड मुख्यालय में स्थित बाजार में जाम की समस्या से आम लोग परेशान हैं । बाजार में स्थित बस स्टैंड के समीप महिला यूरिनल और शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। स्थानीय दुकानदार सड़क पर ठेला, सब्जी व मीट की दुकान लगाकर पूरे बाजार को अतिक्रमित कर लिया है । जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती । वहीं मनोज सिंह यादव ने बताया कि किसान भवन की संरचना में तोड़फोड़ कर कचरा प्रबंधन के तहत इकाई का निर्माण किया जा रहा था विरोध करने पर कार्य रोका गया लेकिन परिवर्तित किए गए संरचना में बदलाव नहीं किया गया । मुखिया अरविंद सिंह , राजू सिंह निरंजन चौरसिया, पूर्व जिला परिषद शकील अहमद ,पैक्स अध्यक्ष बिहारी राय ने बीडीओ व बीपीआरओ की कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारी की वजह से विकास कार्य में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि चार अधिकारियों को छोड़कर 16 विभाग प्रभार में चल रहे हैं । जिससे विकास कार्य ठप्प है ।समस्याओं को सुनने के बाद डीडीसी विजय शंकर पांडेय ने कहा कि करगहर में जाम की समस्या पर अधिकारियों से बातचीत कर अविलंब निदान किया जाएगा । सर्वे के नाम पर वसूली करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि प्रभार में चल रहे विभागों में अधिकारियों की पदस्थापना के लिए सरकार को लिखा गया है ।



