करगहर रोहतास/Etv News 24
करगहर निवासी व्यापारी सुनील कुमार केसरी की पुत्री प्रियंका कुमारी ने बिहार बोर्ड की बारहवी विज्ञान संकाय में कल 500 अंकों में 464 ( 92 8%) अंक प्राप्त कर जिला की दूसरी टॉपर बनने का श्रेय प्राप्त किया है ।प्रियंका ने बताया कि विगत 19 मार्च को बिहार बोर्ड विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा टॉपर वेरिफिकेशन के लिए उसे बुलाया गया था । इस क्षेत्र से टॉपर वेरिफिकेशन में पटना जाने वाली पहली छात्रा थी । उसने पिता सुनील कुमार केसरी और माता सीता देवी को इंटर की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने का श्रेय देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और परिश्रम से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है । वह आगामी पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी में कामयाब होना चाहती है । जिला की दूसरी टॉपर चुने जाने पर विद्यालय केशिक्षक रविरंजन कुमार और इंद्रमुनि कुमार ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आगामी पढ़ाई जारी करने पर बल दिया । प्रियंका ने 464 अंक तथा करगहर की खुशबु कुमारी 446 अंक, सौम्या केशरी 431 अंक, कुमकुम कुमारी 429, अंशु कुमारी 412 अंक, ज्योति कुमारी ने 403 अंक लाकर यहां का नाम रौशन किया है ।



