रोहतास /ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
रोहतास में पटना के अधिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण, लोगों को रोजगार का मिलेगा अवसर* डेहरी और शिवसागर में इंडस्ट्रियल एरिया का विकास किया जाएगा। गुरुवार को उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अधिकारी और जिला से उद्योग महाप्रबंधक, डीसीएलआर डेहरी, डीसीएलआर सासाराम, अंचल अधिकारी डेहरी, अंचल अधिकारी शिवसागर ने औद्योगिक भूमि के लिए जमीन की जांच संयुक्त रूप से की।



