तिलौथू रोहतास/Etv News 24
तिलौथू प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर के खुले वातावरण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तिलौथू रजनीश कुमार ने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रांतीय समिति भारती शिक्षा समिति बिहार पटना के प्रांतीय अधिकारी के रूप में गंगा चौधरी जिला निरीक्षक मुंगेर नवादा विभाग की उपस्थिति हुई। तथा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के ओर से सचिव श्रीमान लाल बिहारी जी अध्यक्ष श्रीमान् सुमेर कुमार सिंह उपाध्यक्ष महेंद्र ओझा एवं अभिभावक प्रतिनिधि दिवाकर मिश्र की भी उपस्थित रही। स्थानीय सरस्वती औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य श्री प्रेमचंद सिंह ने भी पुष्पार्चन कर इस कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के तरफ से रजनीश कुमार का सम्मान अध्यक्ष महोदय के द्वारा एवं जिला निरीक्षक गंगा चौधरी जी का सम्मान उपाध्यक्ष के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के योगों का अभ्यास विद्यालय की योगाचार्य श्री कौशलेंद्र कुमार ने कराया। जिसमें प्राणायाम के कई प्रकार भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, उज्जायी प्राणायाम प्रमुख हैं । इसके अभ्यास से होने वाले लाभों को भी बताया। विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म व्यायामों एवं आसनों का भी अभ्यास कराया। जिसमें शशकासन, मंडूकासन, ताड़ासन अर्द्धकटि चक्रासन आदि हैं। अंत में सभी आसनों का सम्मिलित रूप या मिश्रण आसान सूर्य-नमस्कार का अभ्यास विकास कुमार मिश्र आचार्य के द्वारा कराया गया। योग से संबंधित योग गीत से पूरे वातावरण में संगीताचार्या अनुप्रिया भारती ने गीतों का समां बांधा। जीवन में नियमितता के लिए योग संकल्प सभी से कराया गया । इस कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में योग के लिए विद्यालय से 500 भैया बहन एवं 100 अभिभावकों की उपस्थिति हुई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री सर्वेश चन्द्र मिश्र ने किया। अंत में समापन मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।




