पटना/बिहार
70वें बीपीएससी पीटी को रद्द कराने की मांग को लेकर जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर सैकड़ों अभ्यर्थियों व समर्थकों के साथ गुरुवार शाम साढ़े चार बजे गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास अमरण अनशन पर बैठ गए। उन्हें वहां से हटाने के लिए रात में कई थानों की पुलिस के साथ ही प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे। उन्हें नोटिस दिया गया कि बिना अनुमति कैसे बैठ गए, ये गैरकानूनी है।




