सासाराम रोहतास/Etv News 24
नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के सहयोग से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल गर्ल्स चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन दोनों कोर्ट्स पर रोमांच अपने चरम पर रहा। देश-विदेश से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल, जबरदस्त डिफेंस, तेज आक्रमण और आखिरी सेकंड तक संघर्ष की भावना से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। लेकिन आज के मुकाबलों में भी भारतीय बालिकाएं विदेशी बालिकाओं पर खेल के हर क्षेत्र में भारी रहीं।
हर बास्केट के साथ बढ़ता उत्साह और हर पॉजेशन के लिए खिलाड़ियों की जद्दोजहद ने पूरे माहौल को बेहद रोमांचक बना दिया है। अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ ने गीतांजलि सिनियर सेकेंडरी स्कूल बारवंशी सोनीपत को 55–37 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
डी ए वी पब्लिक स्कूल ,लुधियाना ने पुरन चंद्रा विद्या निकेतन कानपुर के खिलाफ 31–19 से मुकाबला अपने नाम किया।
वहीं डी पी एस राजनंदगांव,छत्तीसगढ़ ने इंडियन स्कूल अल वादी अल कबीर ओमान को 44–16 से पराजित किया।
सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक दी मिलेनियम स्कूल, दुबई और मैरी ‘ज् कान्वेंट सिनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच रहा, जिसमें मिलेनियम स्कूल ने कड़े संघर्ष के बाद 32–30 से जीत हासिल की।
अंडर-17 बालिका वर्ग के हर मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिला।
अंडर-17 वर्ग के मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल, दुबई
को 31–10 से हराया। डी ए वी पब्लिक स्कूल,ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल कतर लुधियाना
के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 19–3 से जीत दर्ज की।
मेजबान नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार का मुकाबला टैगोर पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी के साथ बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहा। रोमांचक मुकाबले में टैगोर पब्लिक स्कूल ने 53–39 से जीत दर्ज की।
वहीं बेड आनंद्रम जयपुरिया, गाज़ियाबाद ने लर्निंग पथ स् स्कूल , मोहाली को 36–16 से हराया।
टैगोर पब्लिक स्कूल रेवाड़ी ने अपने अगले मुकाबले में विद्या ज्ञान स्कूल,सुरैंचा सिंधौली को 45–27 से पराजित किया।
पुल सी में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल,चंडीगढ ने पतंजलि ऋषिकुल तेलियागंज,प्रयाग को 42–27 से हराया।
इसी पूल में नवरचना हायर सेकेण्डरी स्कूल सामारोड, बड़ौदा बोकारो पब्लिक स्कूल, बोकारो को 49–27 से मात दी। पतंजलि ऋषिकुल तेलियागंज,प्रयाग ने राजगिरी पब्लिक स्कूल कतर के खिलाफ 23–09 से जीत दर्ज की।
पुल डी में डोरहा पब्लिक स्कूल लुधियाना ने डी पी एस ईस्ट बेंगलुरु को 41–21 से हराया जबकि डॉक्टर कलमाड़ी शामराव उच्च विद्यालय पुणे ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल शारजाह को 38–16 से पराजित किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि भारतीय बास्केटबॉल का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो ने दिल्ली प्राइवेट स्कूल दुबई को 31–10 के बड़े अंतर से से हराया। डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने अल खोर इंटरनेशनल स्कूल कतर पर 19–3 से शानदार जीत दर्ज की।
विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल उल्लाल, बेंगलुरु ने क्वीन्स वैली स्कूल द्वारका, दिल्ली को 36–21 से हराया।
विद्या ज्ञान स्कूल सुरैंचा, सिंधौली ने इंडियन स्कूल मस्कट सल्तनत औफ ओमान को 13–9 से पराजित किया।
वहीं संत जेवियर्स स्कूल, माडल टाउन भटिंडा और सन फ्लावर वैदिक स्कूल,मेडल l के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। संत जेवियर्स ने 22–20 से जीत हासिल की।
गीतांजलि सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनीपत ने पुनम नगर मुंबई पब्लिक स्कूल को 22–19 से हराया।
चैंपियनशिप जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुकाबलों की तीव्रता भी बढ़ती जा रही है। हर टीम महत्वपूर्ण लीग पॉइंट्स के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
भारत के साथ-साथ ओमान, यूएई और कतर से आई टीमों की मौजूदगी ने इस प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय रंग दे दिया है।
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कोर्ट्स पर दिनभर तालियों की गड़गड़ाहट, खिलाड़ियों का जोश, तेज रफ्तार बास्केटबॉल और रोमांचक मुकाबलों का नज़ारा देखने को मिल रहा है।




