प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कल्याणपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय नाथ झा की 31 जनवरी शुक्रवार को सेवानिवृत हुए. इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्वारा सेवानिवृत्ति सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य तेज नारायण ठाकुर ने शिरकत की. मौके पर संबोधित करते हुए बीडीओ कुमार ने बताया, कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता .इसका कार्यकाल जीवन पर्यंत जारी रहता है. मौके पर बेहतर जीवन की कामना करते हुए अपनी भाव व्यक्त किया. जिसमें उन्होंने कहा की जव से कल्याणपुर में हम आये है तव से विद्यालय में विकास कार्य देखने को मिल रही है।मौके पर उन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय नाथ झा के कार्यकाल में विद्यालय का विकाश चहुमुखी विकाश हुआ है. जिसमें जिले से आए शिक्षकों द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया. मौके पर श्री झा को विद्यालय परिवार के द्वारा मिथिला परंपरागत से पाग चादर अंग वस्त्र देकर वीडीओ कुमार ने मिथिला पेंटिंग के चित्र कला से सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल को सभी ने सराहनीय पूर्वक बताया है। वही दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहेता के शिक्षक शैलेंद्र कुमार की अवकाश ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर कुंदन कुमार धीरेंद्र कुमार धीरज मुकुंद कुमार भारद्वाज आदि मौजूद थे।



