प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिले के अंतर्गत कल्याणपुर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक में उपस्थित प्रखंड के जन वितरण विक्रेताओं को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सह जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के एक विक्रेता जो नालंदा जिला के अंबिका यादव 20 जनवरी 25 से पटना के गदर्निबाग के घरणा स्थल पर सरकार से विहार के55000 हजार जनवितरण प्रणाली विक्रेताओ की लम्बित मांगो के समर्थन में भूख हड़ताल पर डटे है । जिसका समर्थन करते हुए विहार प्रदेश फेयर प्राइस डिलर्स एसो० के प्रदेश महामंत्री बरुण कुमार सिंह अपने कैबिनेट के साथ इस “अंशन ” घरणा को समर्थन देते हुए आहवान किए हैं कि दिनांक 1 फरवरी 25 से विहार के 55000 हजार जनवितरण प्रणाली विक्रेता अपनी पाँस मशीन बन्द कर हड़ताल पर तब तक रहेंगे जबतक सरकार हमारी लम्बित मांगे नही मान लेती है। इसी आलोक में समस्तीपूर जिला के सभी विक्रेता बन्धुओ के साथ साथ कल्याणपुर प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली विक्रेता हड़ताल में रहने का संकल्प लिया फेयर प्राइस डिलर्स एसो० के जिला महामंत्री सह कल्याणपूर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने विक्रेताओ से पूर्ण रूप से हड़ताल में रहने का आहवान किया है। बाबा नरसिंह राइस मिल बिरसिंहपुर में आयोजित जन वितरण विक्रेताओं की बैठक में उपस्थित विक्रेताओं ने एक स्वर से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहने का संकल्प लिया। बैठक में विक्रेता सुरेश महतो उमेश ठाकुर राज किशोर गुप्ता कमलेश पासवान , विजय ठाकुर कमल किशोर ठाकुर टैक्स अध्यक्ष हिमांशु शेखर सहित दर्जनो विक्रेता मौजूद थे।



