पटना/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों पर केस दर्ज
बिहार के चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने एक ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया है। ट्रैफिक डीएसपी पर ट्रकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीआईजी ने ट्रैफिक डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों पर केस दर्ज किया है।
डीआईजी ने बगहा के ट्रैफिक डीएसपी दिलीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। ट्रैफिक डीएसपी पर यूपी से आने वाली ट्रकों से पैसा वसूलने का आरोप लगा था।डीआईजी के जांच में अवैध वसूली का मामला सही पाया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक डीएसपी समेत तीन दलालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीएसपी पर कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।



