दमकल की तीन गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
कटिहार /बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24
रेलवे स्टेशन बिल्डिंग के समीप मेसेर्स बेलेसिंग के नाम से कॉस्मेटिक्स की थोक विक्रेता के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग विकराल रूप धारण कर चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ियों के साथ आग बुझाने पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। गोदाम मालिक ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।



