डेहरी ओन सोन रोहतास/Etv News 24
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के भविष्य को लेकर लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के तहत सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय से बिहारवासियों में नई उम्मीदें जगी हैं और लोग इसे राज्य के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।इसी क्रम में रोहतास जिले के डेहरी क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। नमो ऐप बिहार बीजेपी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सुमित सौरभ दुबे के नेतृत्व में स्थानीय हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा प्रसाद चढ़ाकर भगवान से राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।सुमित सौरभ दुबे ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी तथा राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएगी।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और मुख्यमंत्री के सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भी अच्छी भागीदारी रही, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा।



