प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर भीषण सड़क दुघर्टना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिसमें एक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार अहले सुबह, समस्तीपुर दरभंगा मुख्य मार्ग के अकबरपुर दुमदुमा पुल एक लाइन होटल के समीप समस्तीपुर की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली लगी ईंट लोड कल्याणपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान समस्तीपुर की ओर से आ रही एक बाइक सवार ने पीछे से ट्रैक्टर के ट्रेलर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर लेजाया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया मृतक युवक का पहचान बिरसिंहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8, महमदाबाद गांव के रामबाबू साह के 24 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है जहां आदर्श नगर थाना पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। वही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर घर चले गए सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं सुचना मिलने पर वीडीओ देवेंद्र कुमार के द्वारा मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना से मिलने वाली सहायता र20000 का चेक परिजनों को सौंप । वहीं दूसरी ओर मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा चौक से बिरौली घाट जाने वाली मुख्य सड़क के माधोपुर भुआल गांव के समीप ट्रक ऑटो की टक्कर में आटों सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ही गांव से आटों पर सवार होकर सोमनाहा गांव से घर में शादी के लिए समान खरीदने जा रहे थे । इसी क्रम में सड़क दुघर्टना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर मैं भर्ती कराई गई। गया जहां डॉक्टर ने बताया कि घायल की पहचान जितवरिया गांव के 40 वर्षीय मोहम्मद वजीर व 26 वर्षीय मोहम्मद अलाउद्दीन वारिसनगर थाना क्षेत्र के नया टोल गोही गांव के मोहम्मद मुस्ताक के रूप में हुई । वही जाम स्थल पर माधोपुर गांव में स्थानीय आक्रोशित लोगों ने बास बाला लगाकर सड़क जाम कर दिया। जाम कर्ता की मांग थी कि सड़क पर तेज गति वाहन हर रोज चलने से अक्सर छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है स्पीड ब्रेकर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर थाने के एसआई विश्व विश्वास पुलिस दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाते हुए सड़क जाम को समाप्त कराया । 1 घंटे तक सड़क जाम रहा।



