प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पंचायत शिविरों में प्रखंड कार्यालय के द्वारा प्रतिनियुक्ति शिविर प्रभारी ने अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वाह नहीं करने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चिन्हित कर्मियों को स्पष्टीकरण की मांग 24 घंटे के अंदर की है। जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है उनमें कृषि समन्वय अर्चना बाला, राजस्व कर्मचारी टारा पंचायत मंटू कुमार चंदन कुमार अमित कुमार अनुराधा, एएनएम रीता कुमारी डाटा एंट्री लक्ष्मण कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक रोशनी कुमार आंगनबाड़ी सेविका मंजू कुमारी कंचन कुमारी जीव का उत्प्रेरक, अनुराधा आशा कार्यकर्ता किसान सलाहकार अमित कुमार आदि से स्पष्टीकरण पूछते हुए प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त जिला पदाधिकारी आदि को भेजा है।



