प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी पंचायत अंतर्गत मालीपुर में सड़क दुर्घटना में गांव के ही 27 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र आयुष कुमार अपनी ही बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच रेफर किया। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने दी।



