प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान सहित अन्य अनुसंधान के माध्यम से विगत 16 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर पंचायत स्थित भोलथा चौक समीप से मुथूट फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को पिस्तौल दिखाकर 74000 लूट लिए थे।


इसी कांड में पुलिस ने पकड़ी कोरिया गांव के मोहम्मद अनवारूल के पुत्र लूट कांड के अभियुक्त मोहम्मद रौजी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया।आगे थाना अध्यक्ष ने कहा कि और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।





