बेगूसराय बिहार/ Etv News 24
पटना से आई निगरानी की टीम ने शुक्रवार को बेगूसराय सदर अंचल कार्यालय पहुंचकर सदर अंचल कार्यालय के क्लर्क सह प्रभारी नाजीर सोनु कुमार को 4000 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम के द्वारा कार्रवाई को यह देखकर बेगूसराय बीडीओ कार्यालय सह सदर अंचल कार्यालय में अफरा – तफरी कर्मियों के बीच मच गयी। दोनों कार्यालय के कर्मी व दलाल निगरानी टीम द्वारा यह कार्रवाई को देखकर ऑफिस छोड़कर दुबककर भाग निकले।




