करगहर रोहतास/ Etv News 24/संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरी गांव में धान के खेतों में पानी देखने गया किसान रहस्यमय ढंग से गायब हो गया । इस संबंध में किसान की पत्नी ने घर में बिना बताए पति के अचानक मंगलवार को गायब होने की प्राथमिक दर्ज कराई है।घटना के संबंध में पिपरी निवासी सलमा खातून ने बताया कि उनके पति मंगलवार को धान के खेतों की ओर पानी देखने के लिए बात कर गए । जब विलंब होने लगा तो यह सोचकर कि वे सोहनी कर रहे होंगें बड़ी लड़की से जलपान खेत पर भेज दिया । लेकिन वह जलपान वापस लेकर चली आई और बताया कि उसके पिता आसपास कहीं भी नहीं हैं। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू कर दी रिश्तेदारी से लेकर परिचितों तक पूछताछ की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला तब शुक्रवार को उनके अचानक गायब होने की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है ।थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि किसान के अचानक गायब होने के कारणों की जांच की जा रही है ।




