76 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग वोट देने के लिए देर शाम तक बूथों पर लगी रही लंबी कतारें
कोचस रोहतास/ रमेश कुमार पांडेय/Etv News 24
प्रखंड के बलथरी और रेड़ियां पैक्स में शुक्रवार को चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है।वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खास उत्साह देखा गया।मौसम के बदले मिजाज के आगे मतदाताओं ने अपने हौसले बुलंद करते हुए सुबह में ही मतदान करने के लिए घर से निकल पड़े थे,जो सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होते ही वोट डालना शुरू कर दिये।इससे सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारें दिखने लगी।सुरक्षा को लेकर सभी बूथों पर भारी संख्या में अधिकारियों सहित पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी।मध्य विद्यालय बलथरी स्थित मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट के तौर पर बीपीआरओ सुमित कुमार चौधरी और थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा लगातार डटे रहे।वहीं,रेड़िया पैक्स के रूपी सामुदायिक भवन स्थित मतदान केंद्र पर पीओ प्रमोद कुमार और बड़हरी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार लगातार गश्त कर रहे थे.हालांकि,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी दोनों पैक्स में नाबालिग वोटरों का वर्चस्व कायम रहा।प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रभूषण गुप्ता ने बताया कि प्राधिकार के निर्देशानुसार संध्या 4:30 बजे तक मताधिकार का प्रयोग करना था।लेकिन,मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार होने की वजह से संध्या सात बजे तक वोटिंग जारी रहा.इस दौरान संध्या सात बजे तक दोनों पैक्सों में 76 फिसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।दिव्यांग व बुजुर्ग वोटर्स नहीं बने कतार का हिस्सा:मतदान के दौरान दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को विशेष सहूलियत दी गयी।जिससे वे कतार का हिस्सा नहीं बने।बूथों पर दिव्यांग व बुजुर्ग वोटर्स को बूथ पर पहुंचने पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गयी थी.पुलिस दिव्यांग मतदाताओं को भीड़ व कतार का हिस्सा नहीं बनाते हुए सीधे वोटर कक्ष तक पहुंचा देते थे,जहां चुनाव कर्मी दिव्यांग व बुजुर्ग वोटर्स को पर्ची की मिलान कर उन्हें सुलभ तरीके से वोट डलवा रहे थे।



