कोचस रोहतास/Etv News 24
थाना क्षेत्र के धर्मावती नदी पुल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गयी.स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में बाराडीह गांव निवासी हरेंद्र कुमार की पुत्री ईशा कुमारी व अंजलि कुमारी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि एक के सिर व दूसरे के पैर में गंभीर चोटें होने की वजह से चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।



