प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में विभाग के द्वारा विशेष विकास शिविर के संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ने प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के पदाधिकारी व सभी पंचायत के शिविर प्रभारी को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया । प्राप्त आवेदनों के निष्पादन कर ऑनलाइन पोर्टल पर कैसे एंट्री करना है उसके संबंध में डिटेल प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त संदीप शेखर द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि प्री कैंप सर्वे में प्राप्त आवेदन का डिस्पोजल का स्थिति सही रहनी चाहिए। लोगों को इस शिविर के बारे में जानकारी रहे। लोगों को सरकार की इन 22 प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी रहे।



