प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
तीन दिन पूर्व अपहृत व्यक्ति का शव पुलिस ने मलकौली गांव के सड़क के बगल गड्ढे से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम में भेज रही थी इसी बीच आक्रोशित लोगों ने जटमलपुर महादेव स्थान के समीप मुख्य सड़क दरभंगा समस्तीपुर को शव के साथ लगभग 1 घंटे से अधिक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे डीएसपी दो, संजय कुमार थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा आदि के काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क यातायात बहाल हुआ। जाम टूटने के बाद पुलिस ने शब पोस्टमार्टम में भेजा । मृतक की पत्नी पूनम देवी ने कल्याणपुर थाने में दिए गए आवेदन में दर्शाया था कि दुर्गा पूजा के दिन मेरे पति बगल के घोघराहा उत्तरीटोला गांव में रावण दहन देखने गए थे उसके बाद वह घर नहीं लौटे काफी खोजबीन की नहीं मिलने के बाद पुलिस को सूचना देते हुए आशंका जताई कि मेरे पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अपहरण की प्राथमिक की संख्या337/25 दर्ज की गई थी। पत्नी की आशंका सही निकली, उसकी हत्या कर हत्यारो ने मलकौली गांव जाने वाली सड़क के किनारे गड्ढे में मारकर फेंक दिया मृतक के चेहरे पर गड्ढे में रहने के कारण मिट्टी के निशान थे शरीर में चोट के दाग देखे गए। 2 दिन पूर्व बेंगलुरु से आए थे वहीं मजदूरी करते थे। दो पुत्र एक पुत्री सभी नादान परिवार में पत्नी है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल। पुलिस से इंसाफ मांग रही थी मेरे पति के हत्यारे को कठोर से कठोर गिरफ्तार कर सजा दी जाए। आक्रोशित लोग भी पत्नी के पक्ष में थे। मुखिया पति डब्लू कुमार प्रतिनिधि आशीष पटेल को उपप्रमुख दीपक कुमार सहित कई लोग परिजनों को ढाढस देने में लगे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि 2 दिन पूर्व रावण दहन के दिन बच्चों बच्चों में झंझट हुई थी उसी रंजिश के कारण उनकी हत्या की गई इधर पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलेगा तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई जारी है । जल्द ही हथियारों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। वैसे पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



