ETV News 24
Other

मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर कोे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्य संपादक-सरफराज़ आलम

पटना:- जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री सुषील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री श्री श्याम रजक, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य मंत्री श्री प्रमोद कुमार, सांसद श्री रामनाथ ठाकुर, विधान पार्षद श्री रामचन्द्र भारती, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, प्रधान सचिव कला, संस्कृति एवं युवा विभाग श्री मनुभाई परमार सहित कई गणमान्य लोगों ने भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्य सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सर्वधर्म प्रार्थना भी आयोजित की गई।

Related posts

दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत

admin

समस्तीपुर में इस्वर का दोहरी कहड़ से सहम गए गरीब,मशीहा पहुचे अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री देने और दी सांत्वना

admin

बाल बिद्या मंदिर के बैनर तले मनाई गयी स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस की जयंती

admin

Leave a Comment