प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा व कल्याणपुर पूसा, के कल्याणपुर चौक पर हमेशा गाड़ियों की लंबी कतार चारों ओर लगी रहती है जिससे आवाज आई करने वाले जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौक के चारों ओर सड़क के किनारे अवैध रूप से दुकानों की अंबार लगी हुई है। इसको लेकर मुख्य सड़क दोनों संकीर्ण बनी हुई है। प्रायः बाइक सवार साइकिल सवार चारपहिया वाहन से से दुर्घटनाग्रस्त भी लोग हो जाते हैं बीते दिनों कल्याणपुर चौक के लक्ष्मेश्वर महतो बाइक की ठोकर से गंभीर जख्मी हो गए थे ऐसी घटना बराबर होती रहती है। बता दें कि भी आइ पी गाड़ियां, एम्बुलेंस दरभंगा से पटना समस्तीपुर से दरभंगा मेडिकल कॉलेज जाने वाले भी जाम में फंस जाते हैं। इसको लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया नतीजा अभी डाक के तीन पात निकले। कई राजनीतिक दल के प्रखंड सचिव अध्यक्ष मैं जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के किनारे अवैध दुकान हटवाने कल्याणपुर चौक पर यातायात सुचारू ढंग से चले, को लेकर यातायात पुलिस के तैनाती की मांग जताई है, चौक पर तैनात होमगार्ड सक्रिय नहीं दिखते। बस टेंपो स्टैंड पर सवारी गाड़ी नहीं लगकर चौक पर लगती है। जिससे यातायात पर प्रभाव पड़ता है।



