प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के डरौरी निवासी 65 वर्षीय मिर्चाइ लाल दास की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई । बताया गया है कि ओटो परणा चौक की ओर से कुशियारी की ओर जा रही थी। इसी बीच ओटो चालक ने डरौरी गांव की ग्रामीण सड़क पर अधेड़ को ठोकर मारा। जिससे वह गंभीर जख्मी होते हुए घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण लोगों ने शव को रखकर ग्रामीणों ने गांव की सड़क को जाम कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह की बताई गई है। ठोकर मारकर ओटो फरार हो गया। स्थानीय पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण सड़क पर यातायात बहाल हुआ। पुलिस शब को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। घटना का कारण मृतक कम सुनता था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी।



