प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर मंडल कारा समीप से मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना निवासी हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया सूचना मिलते ही थाने से अवर निरीक्षक अनु सिंह को दल बल के साथ भेजा गया।जहां थाना कांड संख्या113/25 हत्या सहित एससी/एसटी आरोपी मघ रतवारा गांव के राम विनोद ठाकुर के पुत्र राम विवेक कुमार उर्फ विवेक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को जेल भेजा गया।



