एसपी विनीत जायसवालएसपी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
गायत्री परिवार सहित चार सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ शिविर
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह बातें बुधवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शहर के रामलखन मैरिज प्वाइंट में आयोजित रक्तदान शिविर में कहीं। वह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
डॉ. सुधाकर सिंह के समन्वय से आयोजित इस रक्तदान शिविर का आयोजन गायत्री परिवार, अम्बेडकर परिवार, गोमती मित्र मंडल एवं संयुक्त सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले लोगों के सेवाभाव की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने रक्तदाताओं के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनका योगदान किसी जरूरतमंद परिवार के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।




