डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने किया उद्घाटन
जिला अपराध निरोधक समिति, केंद्रीय पूजा समिति और जिला सुरक्षा संगठन की पहल
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर मे दुर्गापूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं को शांति, सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला अपराध निरोधक समिति सुलतानपुर की ओर से विशेष शिविर लगाया गया।

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय पूजा समिति और जिला सुरक्षा संगठन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थापित कैंप का भी शुभारंभ किया गया।

जिला अपराध निरोधक समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य पर्व के दौरान आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है। कैंप के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पर्व में शामिल हो सकें।

इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति, केंद्रीय पूजा समिति और जिला सुरक्षा संगठन के सदस्यों ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर और अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की पहल की सराहना की।




