उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम
अमेठी भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह की अगुवाई में हुआ अभिनंदन
विधायक सुरेश पासी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद अयोध्या से गौरीगंज जाते समय हलियापुर में हुआ स्वागत
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
सुलतानपुर/अमेठी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का अयोध्या से गौरीगंज जाते समय हलियापुर कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के हलियापुर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। अमेठी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिन्देश सिंह की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
हलियापुर में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। हिन्देश सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों ने पंकज चौधरी का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।
स्वागत कार्यक्रम में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी, बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रविंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता मुकेश अग्रहरी, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव और जयसिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय का संदेश दिया। हिन्देश सिंह की अगुवाई में हुए इस अभिनंदन कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारियों की भागीदारी प्रमुख रही। हलियापुर में आयोजित स्वागत समारोह ने क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता को प्रदर्शित किया।




