मतदान के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
शुक्रवार को मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
प्रशासन अलर्ट एडीएम प्रशासन रत्न प्रिया ने संभाली कमान
एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था की संभाली जिम्मेदारी
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सक्रिय है।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्न प्रिया ने चुनावी तैयारियों की कमान संभाल रखी है।
वहीं, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। जिले के मतदाता शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। वहीं, दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की है। अब सभी की निगाहें मतदान और इसके बाद आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।




