सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/Etv News 24/संवाददाता वागीश
उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर मे अवधी गायक और यूट्यूबर संजय यदुवंशी द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाए जाने के बाद सुल्तानपुर के आम नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया है। शांति व्यवस्था भंग करने और खुलेआम हुड़दंग मचाने की इस घटना के बाद जिले की जनता अब सड़कों पर खौफ का खात्मा करने के लिए एक ‘सिंघम’ की मांग कर रही है। जिले के चौराहों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक, हर तरफ पूर्व में अमेठी के कप्तान रहे आईपीएस अनूप सिंह (IPS Anoop Singh) की सुल्तानपुर में तैनाती को लेकर चर्चाएं बेहद तेज हो गई हैं।
- खाकी को चुनौती, सड़कों पर तांडव: सुल्तानपुर में दबिश देने गई धम्मौर पुलिस के विरोध में तिकोनिया पार्क में बिना अनुमति भारी बवाल काटा गया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शहर की रफ्तार रोकने के आरोपी अवधी गायक संजय यदुवंशी पर पुलिस ने चौतरफा शिकंजा कसते हुए कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं।
- अमेठी वाली कप्तानी की याद: जनता के बीच चर्चा है कि सुल्तानपुर के वर्तमान हालातों पर काबू पाने के लिए पूर्व में अमेठी के पुलिस अधीक्षक रहे आईपीएस अनूप सिंह जैसे सख्त मिजाज अधिकारी की बेहद जरूरत है। अमेठी में तैनाती के दौरान अपराधियों पर उनका हंटर और ‘तबादला एक्सप्रेस’ जैसी त्वरित कार्रवाइयां आज भी मिसाल बनी हुई हैं।
- अखबारों की सुर्खियां बना था वो औचक निरीक्षण: आईपीएस अनूप सिंह की वो खबरें आज भी अखबारों में लोग याद कर रहे हैं, जब उन्होंने सुबह 4 बजे खुद सड़क पर उतरकर पीआरवी (PRV) की रिस्पांस टाइमिंग चेक की थी। सुल्तानपुर की जनता का मानना है कि ऐसे ही एक्शन-ओरिएंटेड कप्तान से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे।




