प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर गांव वार्ड 7 शिव मंदिर प्रांगण में शिव विवाह के आयोजन कर्ता नरेश कुमार निराला की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में रात भर दर्शकों ने शिव विवाह का आनंद उठाया। उक्त कार्यक्रम में अजय कुमार अलबेला देने शिव विवाह पर कई भजन कीर्तन प्रस्तुत किया तालियों की गड़गड़ाहट से दर्शक झूम उठे। वही लखनऊ की कलाकार काजल कुमारी दिल्ली की ललिता देवी रोहित कुमार अमरजीत कुमार रिंकू रानी आदि ने भी एक पर एक प्रस्तुति शिव विवाह की झांकी दर्शकों को दिखाकर मन मुग्ध कर दिया। मौके अरुण कुमार ठाकुर उर्फ पप्पू नंदकिशोर यादव शशि भूषण शर्मा प्रेम झा चंदन कुमार सिंह आदि ने कार्यक्रम की काफी सराहना की। वहीं दूसरी ओर फुलहारा शिवाले प्रांगण में आयोजित शिव विवाह कार्यक्रम में विपुल महात्मा के नेतृत्व में कलाकारों ने एक पर एक प्रस्तुति की । काफी संख्या में दर्शकों ने रात भर शिव विवाह का आनंद उठाया। मौके पर उप मुखिया राहुल कुमार सिंह राम तीरथ ठाकुर मनोज कुमार शर्मा पुष्कर शर्मा विजय शर्मा शशि भूषण शर्मा नीलमणि शर्मा शिवम पाठक आदि मौजूद थे।



