प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से ज़ख्मियों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान श्रीनाथ पारण गांव 15 वर्षीय सुमित कुमार 7 वर्षीय भोला सहनी, सिंघिया गांव के 20 वर्षीय सुंदरेश्वर कुमार, भट्टी चौक के 25 वर्षीय आरती देवी कल्याणपुर गांव के 31 वर्षीय मुकेश सहनी जख्मी हुए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर हैदर ने बताया कि दो की स्थिति गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जिसमें मुकेश सहनी व सुमित कुमार शामिल है।



