प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर जिला के अंतर्गत सरायरंजन मे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड के मणिका एवं मुसापुर में 10 हजार 37 करोड़ की लागत वाली चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन विकास योजना का शिलान्यास किया, इनमें 322.07 करोड़ की लागत वाली जमुआरी एवं बलान नदी के गाद उड़ाही का कार्य, 42.31 करोड़ की लागत वाली जिला अंतर्गत मणिका एस.एच. 88 से विक्रमपुर एनएच 322 बायपास पथ का निर्माण कार्य के अलावा 62.5 करोड़ की लागत से शिवाजीनगर प्रखंड के करेह नदी पर बनने वाले शंकरपुर घाट पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य एवं रोसड़ा– शिवाजीनगर बरियाही घाट– बहेड़ी पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल हैं।

बता दें कि बलान एवं जमुआरी नदी की उड़ाही होने से स्थानीय किसानों को सिंचाई में काफी सहूलियत होगी। मत्स्यपालकों को भी काफी फायदा होगा। वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।साथ ही क्षेत्र के भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़ने से ग्रामीण क्षेत्र का भी चौमुखी विकास होगा। लोगों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आवाजाही की सुविधा बढ़ेगी। उनका व्यापार बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री का स्वागत जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

शिलान्यास समारोह में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय, मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह,विधान पार्षद डॉ .तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार,जल संसाधन विभाग के अपर सचिव के .डी. प्रोज्ज्वल, दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर, डीआईजी डॉ .सपना, डीएम रोशन कुशवाहा,एसपी अरविंद प्रताप सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, डीएसपी संजय कुमार पांडे,एडीएम बृजेश कुमार,एडीएम आदि मौजूद थे। संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा के प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने किया।



