करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र के रुपैठा – मोचनडीह गांवों के बधार में बुधवार को सड़क किनारे फेंका गया एक नवजात शिशु को देख ग्रामीण आश्चर्यचकित हो गए । इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए मानवता को शर्मसार और कलंकित करने वाली उस मां को कोस रहे थे 112 टीम पुलिस ने कपड़े में लिपटे नवजात शिशु को बरामद कर तत्काल सीएचसी लाई । जहां चिकित्सकों ने नवजात शिशु का परीक्षण कर स्वास्थ्य की जांच कर प्राथमिक उपचार किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार ने बताया कि नवजात शिशु की नाभि नहीं काटी गई थी । जिसे टिटनेस और अन्य इंजेक्शन देकर सही सलामत स्थिति में पुलिस को सौंपा दिया गया । थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि नवजात शिशु को चाइल्ड केयर सासाराम को कागजी प्रक्रिया पूरी कर सुपूर्द कर दिया गया है।



