करगहर रोहतास/Etv News 24/ संवाददाता मैनुद्दीन
थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्भे गांव में बुधवार को हल्दी का पौधा उखाड़ने का विरोध करने पर किसान को मारपीट कर मोबाइल व सोना का लॉकेट छीन लिया । इस संबंध में किसान ने 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना के संबंध में गर्भे निवासी राम रतन सिंह ने बताया कि जब वे अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि एक दर्जन लोग उनके निजी भूमि में लगे हल्दी के पौधों उखाड़ रहे हैं और कुछ लोग धान की पक्की बालियों को काट रहे हैं । जिसका मैंने विरोध किया । इस पर मेरे ही गांव के राजेंद्र सिंह सहित 12 लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे । इस क्रम में उन्होंने मोबाइल और मेरे गले का सोने का लॉकेट नोंच लिया ।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस मामले में गरबे निवासी राम रतन सिंह ने उसी गांव के 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किसान को पीट मोबाइल और लॉकेट छीनाकरगहर रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्भे गांव में बुधवार को हल्दी का पौधा उखाड़ने का विरोध करने पर किसान को मारपीट कर मोबाइल व सोना का लॉकेट छीन लिया । इस संबंध में किसान ने 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।घटना के संबंध में गर्भे निवासी राम रतन सिंह ने बताया कि जब वे अपने खेत पर पहुंचे तो देखा कि एक दर्जन लोग उनके निजी भूमि में लगे हल्दी के पौधों उखाड़ रहे हैं और कुछ लोग धान की पक्की बालियों को काट रहे हैं । जिसका मैंने विरोध किया । इस पर मेरे ही गांव के राजेंद्र सिंह सहित 12 लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे । इस क्रम में उन्होंने मोबाइल और मेरे गले का सोने का लॉकेट नोंच लिया ।थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि इस मामले में गरबे निवासी राम रतन सिंह ने उसी गांव के 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




