अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में की सहभागिता
केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटता
प्रयागराज उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में सुलतानपुर के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रयागराज पहुंचे। पदयात्रा में सुलतानपुर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने संगठन की एकजुटता और राजनीतिक सक्रियता का संदेश दिया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में आयोजित काशी क्षेत्र की इस पदयात्रा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी में बजरंगी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का करीबी माना जाता है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी ने बताया कि पदयात्रा में ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा, आशीष सिंह रानू, आनंद द्विवेदी, राजेश दुबे निर्माण, काली सहाय पाठक, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, रीना जायसवाल, प्रदीप शर्मा, अनुज प्रताप सिंह, संदीप मिश्र, वीरेंद्र गुप्ता, सुभाष श्रीवास्तव, सोहनलाल निषाद और इन्द्रदेव मिश्र समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।




