अखंडनगर में मुठभेड़ के दौरान संदीप और प्रशांत सिंह को लगी गोली
गिरफ्तार दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/ संवाददाता वागीश
खनन और राजस्व टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और वांछित आरोपितों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान संदीप सिंह और प्रशांत सिंह गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित कोतवाली नगर क्षेत्र में राजस्व टीम पर हुए हमले के मामले में वांछित चल रहे थे।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की काली थार भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
पुलिस के अनुसार, अमिलिया कला निवासी संदीप सिंह के खिलाफ हत्या, गैंगस्टर एक्ट, धमकी और खान एवं खनिज अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। राजस्व टीम पर हमले के बाद से ही पुलिस आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

अखंडनगर में हुई मुठभेड़ और दो की गिरफ्तारी को इस मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।




