विदेशी सहयोग के आरोपों पर आमने-सामने चर्चा करने की कही बात
सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल
केंद्र सरकार से सवाल, राहुल ने कहा- प्रधानमंत्री सार्वजनिक मंच पर करें चर्चा
नई दिल्ली/Etv News 24/संवाददाता वागीश
कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विदेशी मदद के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से सार्वजनिक मंच पर आमने-सामने चर्चा करने की बात कही। राहुल गांधी की इस चुनौती के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज होने के आसार हैं।
राहुल गांधी ने विदेशी मदद से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किए और प्रधानमंत्री को सामने आकर अपना पक्ष रखने की चुनौती दी। उन्होंने इस विषय पर खुली चर्चा की मांग की है। कांग्रेस की ओर से इसे सरकार से जवाब मांगने की राजनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं, राहुल गांधी की चुनौती को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने की संभावना है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भाजपा नेतृत्व इस चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देता है।




