करगहर रोहतास /Etv News 24
थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिलबिली गांव में सोमवार को विवादित भूमि की जुताई को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया । जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिलबिली निवासी ओम प्रकाश सिंह और उसी गांव के हरिहर सिंह के बीच भूमि संबंधी विवाद चल रहा था । इस बीच ओम प्रकाश सिंह जैसे ही ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने लगे हरिहर सिंह सहित आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जुताई से मना किया । विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने पीट कर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ स्थिति उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया । थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया इस संबंध में सात लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।




