लखनऊ खंड स्नातक में खीरी में सर्वाधिक 44.32 प्रतिशत मतदान, लखनऊ में सबसे कम 34.51 प्रतिशत शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली 63.14 प्रतिशत मतदान के साथ शीर्ष पर, लखनऊ में 43.72 प्रतिशत वोटिंग
लखनऊ उत्तर प्रदेश/ Etv News 24/संवाददाता वागीश
विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत के आंकड़ों में अंतर देखने को मिला। स्नातक निर्वाचन में सभी जिलों में मतदान 45 प्रतिशत से कम रहा, जबकि शिक्षक निर्वाचन में कई जिलों में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत अधिक उत्साह दिखाया।
स्नातक निर्वाचन में खीरी आगे, लखनऊ पीछे
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में खीरी जिले में सर्वाधिक 44.32 प्रतिशत मतदान हुआ। रायबरेली में 40.23 प्रतिशत, बाराबंकी में 40.03 प्रतिशत, हरदोई में 39.65 प्रतिशत और सीतापुर में 41.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, राजधानी लखनऊ में 34.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि प्रतापगढ़ में सबसे कम 31.24 प्रतिशत वोट पड़े।
शिक्षक निर्वाचन में रायबरेली ने मारी बाजी
लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में रायबरेली जिले में सर्वाधिक 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। खीरी में 62.89 प्रतिशत, सीतापुर में 57.87 प्रतिशत और बाराबंकी में 56.37 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। हरदोई में 52.21 प्रतिशत तथा प्रतापगढ़ में 49.12 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी लखनऊ में शिक्षक निर्वाचन के लिए 43.72 प्रतिशत वोट पड़े
दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के आंकड़ों से स्पष्ट है कि शिक्षक निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन की तुलना में मतदान प्रतिशत अधिक रहा। अब मतदान संपन्न होने के बाद सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।




