Breaking News
Breaking News
बेखौफ आपराधियों ने चेनारी प्रखंड कार्यालय के सामने युवक को मारी गोली, पुलिस को दी खुली चुनौती
नगर पंचायत रोहतास का अतिरिक्त प्रभार संभाला अभिषेक भारती ने, मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा रहीं मौजूद
सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सासाराम रेफर
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अगुवाई में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में तिरंगा रैली का किया गया आयोजन
रोहतास में 12 अगस्त को निकलेगी ‘भव्य तिरंगा यात्रा’: भारत माता, झांसी की रानी और लक्ष्मीबाई के भेष में बच्चे बिखेरेंगे राष्ट्रभक्ति के रंग
Login
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
    NATIONAL & INTERNATIONALShow More
    बेखौफ आपराधियों ने चेनारी प्रखंड कार्यालय के सामने युवक को मारी गोली, पुलिस को दी खुली चुनौती
    Bihar CRIME ROHTAS SASARAM
    नगर पंचायत रोहतास का अतिरिक्त प्रभार संभाला अभिषेक भारती ने, मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा रहीं मौजूद
    Bihar ROHTAS SASARAM

  • ENTERTAINMENT
    ENTERTAINMENTShow More
    अभिनेत्री सुविज्ञा बाजपेयी ने माता पिता का नाम किया रोशन
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS SASARAM
    बेटियाँ भी उठाएंगी अपने माथ पर छठ का दउरा – मनीषा श्रीवास्तव
    Bihar ENTERTAINMENT KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL Patna ROHTAS
    डेहरी के गौरव रहे अमिर चन्द प्रसाद: मुन्ना कुशवाहा भोजपुरी जगत में अलग पहचान बनाई
    Bihar DEHARI ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS
    प्रखंड के चकमेहसी थाना क्षेत्र के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में “मिथिला विभूति स्नेहलता” पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण हेतु ग्रामीणों की बैठक
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL SAMASTIPUR
    बिहार सरकार की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में समस्तीपुर के दो विद्यालयों को मिला स्थान
    Bihar ENTERTAINMENT NATIONAL & INTERNATIONAL Patna
  • SPORTS
    SPORTSShow More
    रोहतास जिले के एथलीट पीयूष राज हांगकांग के लिए रवाना भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SPORTS
    दुबई में भारत को स्वर्ण पदक, सासाराम के तेतरी गांव के शुभम दुबे ने बढ़ाया, बिहार ,झारखंड का मान
    Bihar DEHARI NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SPORTS
    स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SPORTS
    मुख्यमंत्री ने प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SPORTS
    कल्याणपुर भारत में हॉकी के 100 साल पर समस्तीपुर में हॉकी मैच का आयोजन
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL SAMASTIPUR SPORTS
  • TECHNOLOGY
    TECHNOLOGYShow More
    मेट्रो सेवा के विस्तार से सड़क यातायात का दबाव कम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी तथा प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा :- मुख्यमंत्री
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna POLITICS TECHNOLOGY
    बिहार में हाइब्रिड वाहनों को मिलेगा बढ़ावा : मंत्री
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna TECHNOLOGY
    बिहार में मानसून की संभावित तारीख
    Bihar SAMASTIPUR TECHNOLOGY
    रेज़ोनेंस समस्तीपुर के होनहार छात्रों ने रचा इतिहास, JEE Advanced में हासिल की बड़ी सफलता !
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL PODCAST SAMASTIPUR TECHNOLOGY
    एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 10वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न।
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
    SCIENCEShow More
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समस्तीपुरअभियंत्रण महाविद्यालय में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
    विज्ञान मानव का निष्ठावान सेवक व छात्र हैं कुंजी – प्राचार्य डॉक्टर मनीष
    Bihar KARGAHAR NATIONAL & INTERNATIONAL ROHTAS SASARAM SCIENCE TECHNOLOGY
    एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटला द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
    बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
    जेईई मेन : 22 से 30 जनवरी तक दो शिफ्टों में ऑनलाइन होगी परीक्षा
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna SCIENCE TECHNOLOGY
  • POLITICS
    POLITICSShow More
    बंटी यादव के परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दी,सरकारी नौकरी और ₹50 लाख मुआवजे की मांग
    Bihar Patna POLITICS
    प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों संग की बैठक
    Bihar JHARKHAND NATIONAL & INTERNATIONAL POLITICS Uttar Pradesh

    स्टार्टअप और उद्योग के लिये ‘बिहार टेक’ पोर्टल का निर्माण किया जायेगा :- मुख्यमंत्री
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna POLITICS
    मुख्यमंत्री ने 286 करोड़ रूपये की 157 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
    Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna POLITICS
  • ePaper
  • CONTACT US

  • HOME
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • TECHNOLOGY
  • SCIENCE
  • SPORTS
  • PODCAST
  • CONTACT
Search
  • Home
  • NATIONAL & INTERNATIONAL
  • ENTERTAINMENT
  • SPORTS
  • TECHNOLOGY
  • CRIME
  • SCIENCE
  • POLITICS
  • ePaper
  • CONTACT US
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme Powered by WordPress

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सुपौल जिले को दी 298 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 210 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Etv News 24
By Etv News 24
January 20, 2025
11 Min Read
Share

पटना/ बिहार न्यूज डेस्क/ Etv News 24

पटना, 20 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज प्रगति यात्रा के क्रम में सुपौल जिले की ग्राम पंचायत बकौर, वार्ड नम्बर 5 तथा जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल परिसर से 298.0729 करोड़ रुपये की 210 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 13422.75 लाख रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन तथा 16384.54 लाख रुपये की 158 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला अंतर्गत प्रखंड सुपौल की ग्राम पंचायत बकौर में पूर्वी कोसी तटबंध की कोसी नदी पर निर्माणाधीन भेजा बकौर पुल का हवाई सर्वेक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुपौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौर की वार्ड संख्या 5 स्थित बिजलपुर पुनर्वास टोला का भ्रमण कर विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए विकासात्मक कार्यों का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत परसौनी सार्वजनिक पोखर के चारों तरफ सीढ़ी घाट निर्माण कार्य, पेवर ब्लॉक पैदल मार्ग निर्माण कार्य एवं परसौनी सार्वजनिक पोखर के उड़ाही कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात मुख्यमंत्री ने तालाब का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने परसौनी सार्वजनिक पोखर के चारों तरफ कराए गए सीढ़ीनुमा घाट के निर्माण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह अच्छा काम हुआ है। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां पूरे बिहार में काफी अच्छा काम कर रही हैं। वर्ष 2005 में जब हमलोगों को बिहार में काम करने का मौका मिला तो हमने देखा कि यहां स्वयं सहायता समूहों की संख्या नाम मात्र की है। हमलोगों ने विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ानी शुरू की। अब बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या 10 लाख 61 हजार है, जिनसे 1 करोड़ 35 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। हमने ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का नाम ‘जीविका दीदी’ दिया जिससे प्रेरित होकर तत्कालीन केंद्र सरकार ने इसका नाम ‘आजीविका किया। इससे बिहार की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उनका पहनावा और बोलचाल भी काफी अच्छा हो गया है। वे लोगों से बेहिचक होकर बातें करने लगी हैं। हमलोगों ने शहरी इलाकों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन कराना शुरू कर दिया है। अब तक 26 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन शहरी क्षेत्रों में हो चुका है. जिनसे 3 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं।

जीविका दीदियां बहुत अच्छा काम कर रही हैं। हम जहां भी जाते हैं जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं। उनकी कोई आवश्यकताएं होती है तो सरकार उसे पूर्ण करती है। मैं आप सभी जीविका दीदियों को बधाई देता हूं।स्टॉल अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण राहत अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, परसौनी गांव में निर्मित एकजलाशय जीविका संपोषित 9 ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन को अगले पांच वर्षों के लिए निःशुल्क हस्तांतरण पत्र, 554 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के माध्यम से 13 करोड़ 85 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, समाहरणालय परिसर स्थित जीविका दीदी की रसोई की चाबी, 2043 जीविका स्वयं सहायता समूहों को परिक्रमी निधि एवं प्रारंभिक निवेश निधि के तहत 20 करोड़ 72 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत 452 लाभार्थियों को 1 करोड़ 72 लाख 78 हजार 900 रुपये का सांकेतिक चेक एवं सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 203 लाभुकों को 2 करोड़ 3 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निःशक्त जन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छत्र योजना के तहत संबल योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की चाबी, अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के वासभूमि विहीन परिवारों को बासगीत पर्चा, कस्टम हायरिंग योजना अंतर्गत अनुदान की राशि का सांकेतिक चेक, मखाना भंडार गृह निर्माण हेतु सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री निजी किसान (अन्य प्रजाति) पौधशाला योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री कृषि वानिकी (अन्य प्रजाति) योजना का सांकेतिक चेक, बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत निर्मित भवन की चाबी लाभुकों को प्रदान किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 21.02 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक विद्यालय परसौनी हिंदी भवन का जीर्णोद्धार एवं परिसर का सौंदर्गीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्द्घाटन किया।मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला प्रशासन द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई से संबंधित पुस्तिका ‘समाधान’ वर्ष-2025 का विमोचन तथा सुपौल जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा तैयार कराई गई ‘टॉयलेट क्लीनिक एक समाधान’ लघु फिल्म का अभिमोचन किया। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र परसौनी का निरीक्षण कर बच्चों एवं शिक्षिकाओं से बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से सुपौल जिला के विकासात्मक कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने त्रिवेणीगंज मुख्य बाजार में प्रस्तावित बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रेखाचित्र के माध्यम से बाईपास निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी लंबाई 6 कि०मी० है और इसकी प्राक्कलित राशि 50 करोड़ रुपये है। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पिपरा बाजार बाईपास का भी स्थलीय निरीक्षण किया। प्रस्तावित पिपरा बाईपास बाजार के बारे में अधिकारियों ने मानचित्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि इसकी लंबाई 6 कि०मी० होगी और इसकी प्राक्कलित राशि 50 करोड़ रुपये होगी। साथ ही अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर से जोड़ने के लिए सिमराही बाजार में 1.2 कि०मी० लंबाई का फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित राशि 95 करोड़ रुपये होगी।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि दोनों बाईपास के बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। यह सब अच्छी योजना है, इस पर ठीक ढंग से काम करें।मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सुधा डेयरी के विस्तारीकृत 24.13 करोड़ रुपये की लागत वाली डेयरी संयंत्र का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और बटन दबाकर संयंत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विस्तारीकृत डेयरी संयंत्र का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट को देखा और इसके कार्य पद्धति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि इस दूध उत्पाद संयंत्र से प्रतिदिन एक से दो लाख लीटर दूध क्षमता का विस्तार होगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने सुधा डेयरी द्वारा निर्मित उत्पादों और इसकी खपत के बारे में भी जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने सुपौल के 888.31 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित नगर भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। नवनिर्मित नगर भवन में ही 15 नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिका, वृहद् आश्रय गृह, सुपौल के अंतर्गत 15 नवनियुक्त बाल गृह (बालक) कर्मी तथा 54 नवनियुक्त गृह रक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ नवनियुक्त कर्मियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर भवन परिसर से ही सुपौल जिला से संबंधित विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित नगर भवन परिसर के बगल में बने तालाब का निरीक्षण किया और कहा कि यह बहुत अच्छा तालाब बना है। लोग सुबह-शाम यहां पर टहलने-घूमने आएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा।इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने सुपौल के आउटडोर स्टेडियम के सौंदर्गीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस स्टेडियम का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कराएं ताकि खिलाड़ी यहां पर बेहतर ढंग से खेल-कूद सकें और साथ ही खिलाड़ियों की खेल-कूद से संबंधित सुविधाओं की समुचित व्यवस्था कराएं।कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास विभाग के मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी, समाज कल्याण मंत्री सह सुपौल जिला के प्रभारी मंत्री श्री मदन सहनी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री श्री नीरज कुमार सिंह, सांसद श्री दिलेश्वर कामत, विधायक श्री रामविलास कामत, विधायक श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक श्रीमती वीणा भारती, जदयू जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एन० विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री संदीप पुड्कलकट्टी, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री शीर्षत कपिल अशोक, कोसी प्रमंडल के आयुक्त श्री राजेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार, सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शैशव यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Previous Article जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र नें नीति आयोग-एवीए की साझेदारी का किया समर्थन, समस्तीपुर जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का किया वादा
Next Article कटिहार स्टेशन के पास देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मची
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Ad image
8529066903970851911
1002165899-3
WhatsApp Image 2026-07-09 at 1.00.43 AM

Recent Posts

  • बेखौफ आपराधियों ने चेनारी प्रखंड कार्यालय के सामने युवक को मारी गोली, पुलिस को दी खुली चुनौती
  • नगर पंचायत रोहतास का अतिरिक्त प्रभार संभाला अभिषेक भारती ने, मुख्य पार्षद सुम्बुल आरा रहीं मौजूद
  • सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति सासाराम रेफर
  • जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अगुवाई में तिलौथू प्रखंड के हुरका पंचायत में तिरंगा रैली का किया गया आयोजन
  • रोहतास में 12 अगस्त को निकलेगी ‘भव्य तिरंगा यात्रा’: भारत माता, झांसी की रानी और लक्ष्मीबाई के भेष में बच्चे बिखेरेंगे राष्ट्रभक्ति के रंग

Recent Comments

  1. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  2. Shyam Narayan sharma on आचार्य किशोर कुणाल का निधन को लेकर शोक की लहर
  3. Please accept our launchers over A secondary school on मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक

You Might Also Like

बिजली चोरी को ले नौ लोगों पर प्राथमिक की दर्ज

Bihar CRIME NATIONAL & INTERNATIONAL Patna

समस्तीपुर में होली खेलकर लौट रहे युवक की मौत

Bihar NATIONAL & INTERNATIONAL Patna

बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना में घायल, 112 की टीम ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया

Bihar Patna

किसान चौपाल में पहुंची उपनिदेशक किसानों को डी आधुनिक तकनीकी जानकारी

Bihar SAMASTIPUR

ईटीवी न्यूज 24 एक अग्रणी समाचार नेटवर्क है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समय पर और विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। हम सटीक अपडेट देने और उच्चतम पत्रकारिता मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Helpful Links

  • HOME
  • ABOUT US
  • ADVERTISEMENT
  • BECOME A REPORTER
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT
  • Bihar

Quick Link

Imp. Views

Facebook X-twitter Youtube Telegram Whatsapp
4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/2.gif' alt='2'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/0.gif' alt='0'>4.in/wp-content/plugins/wps-visitor-counter/styles/image/web/3.gif' alt='3'>8577
Total Users : 38577
Views Today : 49
Views Yesterday : 21
Views Last 7 days : 292
Views Last 30 days : 6487

© Copyright by Etv News 24

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?