सासाराम (रोहतास)/Etv News 24
जिला मुख्यालय सासाराम शहर में इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी किल्लत से आम लोग परेशान है। लोगों को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण रोजमर्रा की कामकाज प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों तक इंतजार करने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे घरों में खाना बनाने तक में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा सकता है।जनता ने अपनी परेशानी को वीडियो के माध्यम से भी साझा किया है, जिसमें गैस सिलेंडर की कमी और लंबी कतारें साफतौर पर देखी जा सकती हैं। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि सासाराम की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और आवश्यक सुविधाओं की कमी से उनका जीवन कठिन हो गया है। प्रशासन से अपील की गई है कि गैस आपूर्ति को सुचारू किया जाए और आम लोगों को राहत दी जाए।



