नई दिल्ली ब्यूरो रिपोर्ट/Etv News 24
नई दिल्ली रेल सफर की सुरक्षा पर फिर बड़ा सवाल। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चलती ट्रेन में 7 लाख रुपये की लूट का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। शुरुआती सूचना के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।वारदात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार घटना दिल्ली से निकलने के बाद मथुरा-आगरा सेक्शन के आसपास हुई। सही कोच नंबर और टाइमिंग की पुष्टि GRP कर रही है।यात्रियों का आरोप है कि 3-4 हथियारबंद युवक कोच में घुसे और पिस्तौल दिखाकर एक व्यापारी से बैग लूट लिया। बैग में करीब 7 लाख कैश होने का दावा किया गया ।चलती ट्रेन में हथियार देख कोच में अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग हुई पर ट्रेन रुकने तक आरोपी फरार हो चुके थे। किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।GRP आगरा और RPF ने मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज, टिकट चार्ट और कोच अटेंडेंट से पूछताछ शुरू हो गई है।‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत अगले स्टेशनों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है।संपर्क क्रांति जैसी प्रीमियम ट्रेन में RPF एस्कॉर्ट होने के बावजूद वारदात कैसे हुई ये बड़ा सवाल है। रात के वक्त कोच में गश्त और एंट्री पर फिर से उंगली उठ रही है।उत्तर मध्य रेलवे CPRO से संपर्क किया गया। जवाब आया “मामला संज्ञान में है। GRP जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यात्री सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” जब संपर्क क्रांति में पिस्तौल लहरा कर 7 लाख लूट लिए जाएं तो पैसेंजरो का क्या हाल हुआ होगा? कैश ले जाना मजबूरी है, पर सुरक्षा देना रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है ?



