तिलौथू रोहतास /Etv News 24
हजरत गौस अली शाह व तकी अली शाह के सालाना उर्स मुबारक के मौके पर 24 सितंबर 2026, गुरुवार को औरंगाबाद सरैया में शानदार कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शानदार मुकाबला नवजवानों उर्स कमेटी की ओर से किया जा रहा है। उर्स के मौके पर दिल्ली की मशहूर कव्वाल अजमत आफताब वारसी और बनारस के साबिर सैफ अली चिश्ती के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। कार्यक्रम का आयोजन औरंगाबाद सरैया स्थित मदरसा जाफरिया के समीप किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स में शामिल होने की अपील की है। पोस्टर में मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम लोकसभा सांसद श्री मनोज कुमार एवं विशिष्ठ अतिथियों में कक्कू खान समाजसेवी,तोराब नियाज़ी,प्रतिनिधि मुख्य पार्षद रोहतास, सत्येंद्र शाह विधायक प्रत्याशी, योगेन्द्र कुशवाहा अध्यक्ष सर्व जन कल्याण संस्थान एवं समाजसेवी,नागेन्द्र पासवान उप प्रमुख तिलौथू, जयशंकर शर्मा मुखिया, उमेश यादव मुखिया,सहित कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।यह प्रोग्राम जावेद हुसैन समाजसेवी की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रहा है।आप सभी सादर आमंत्रित हैं इस कार्यक्रम में।




