प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
समस्तीपुर के सैदपुर बाजार समिति हाट के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया।सीओ शशि रंजन और एसआई राम नारायन महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई! जेसीबी मशीन की मदद से कई दुकानें हटाई गई!स्थानीय लोगों ने बाजार समिति के पास स्थाई भवन बना लिए थे! इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती थी! हाट के दिनों में अत्यधिक भीड़ के कारन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था! इस मुद्दे पर कुछ स्थानीय लोगों ने जनहित याचिका दायर की था! प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को 28 अगस्त तक जमीन खाली करने का निर्देश दिया हैं! कुछ लोगों का आरोप है कि गलत खाता खेसरा में अतिक्रमण हटाया गया हैं! प्रशासन के जाने के बाद शिकायतकर्ता परिवार के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई हैं! पुलिस मामले की जांच कर रही हैं!



