तिलौथू रोहतास/Etv News 24
मध्य विद्यालय कुशडिहरा, तिलौथू की कक्षा 8 की प्रतिभाशाली छात्रा जागृति कुमारी का चयन राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 01 अगस्त से 03 अगस्त तक पटना में आयोजित की जा रही है, जिसमें जागृति आर्टिस्टिक योगासन स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि दिनांक 25 जून को आयोजित रोहतास जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जागृति कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्टिस्टिक योगासन में स्वर्ण पदक (Gold Medal) प्राप्त किया था। जागृति, कुशडिहरा निवासी श्री रंजन ठाकुर की पुत्री हैं।जागृति की इस उपलब्धि एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर विद्यालय शिक्षक गण एवं परिवार में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय परिवार ने जागृति के उज्ज्वल प्रदर्शन एवं स्वर्णिम सफलता की मंगल कामनाएँ व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि वह राज्य स्तर पर भी अपने विद्यालय, जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगी।जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता स्थानीय राधा शांता महाविद्यालय में आयोजित की गई थी इस अवसर पर राधा शांता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह प्रोफेसर डॉ अनिल सिंह शिक्षक प्रियेश कुमार श्रीवास्तव एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जिला प्रतियोगिता में जागृति द्वारा आर्टिस्टिक योगासन में स्वर्ण पदक हासिल करने के पश्चात उनके विद्यालय में भी उनको सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आर०पी० गुप्ता,स्कूल प्रबन्धक प्रियेश श्रीवास्तवशारीरिक शिक्षक राजेश्वर कुमार,सहयोगी कृष्ण कुमार यादव एवं संस्कृति चौबे एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




