प्रियांशु कुमार समस्तीपुर बिहार/Etv News 24
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी गांव के दिनेश महतो के पुत्र मंगलवार की सवेरे बनारस से तरुण कुमार उर्फ गोलू का शब गांव में आते हैं ग्रामीण सहित परिजनों में कोहराम। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल। बता दे कि थाना क्षेत्र के गोविंदपुर खजूरी पंचायत वार्ड पांच के दिनेश महतो 22 वर्षीय पुत्र तरुण कुमार उर्फ गोलू बनारस के प्राइवेट कंपनी में कार्य कर रहे थे। 2 दिन पूर्व तरुण बनारस की गंगा घाट पर स्नान करने गया अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब कर उसकी मौत हो गई। वहां के प्रशासन के टीम के द्वारा उसके शब को गंगा नदी से निकल गया उसके बाद परिजनों को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे परिजन वहां से पोस्टमार्टम करा कर शव लेकर गोविंदपुर खजूरी मंगलवार की सवेरे पहुंचे। तरुण के अंतिम दर्शन को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष उसके आवास परिसर पर पहुंचे। सबों का रोते-रोते बुरा हाल देखा गया। मृतक की शादी नहीं हुई थी वह प्राइवेट कंपनी में 2 वर्षों से वहां कार्य कर रहा था। मां पूनम देवी पिता दिनेश महतो दादा रामकरण महतो रो रो कर यही कह रहे थे कि अब परिवार के कमा कर देतइ । एक के को कमउआ पुत्र रहई। चचेरे भाई आलोक ने उसे मुंह खाग्नि अपने गांव के श्मशान घाट में देखकर पंचतत्व में विलीन किया। इसको लेकर पूरे गांव में मातम देखा गया। परिजनों को पैक्स अध्यक्ष राम वली महतो आदि ढांढस दे रहे थे।



