डेहरी-ऑन-सोन/रोहतास/Etv News 24
जनसेवक अनुज कुशवाहा ने कहा कि नारीशक्ति का आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने कार्यालय में पहुंची महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।अनुज कुशवाहा ने कहा कि उन्हें आदरणीय मातृशक्ति एवं बहनों से आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महिलाओं के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ने उन्हें हमेशा जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान महिलाओं से आत्मीय संवाद हुआ, उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसेवा का उनका संकल्प मातृशक्ति के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर सुनीता देवी, शकुंतला देवी,मिन्टु गुप्ता,अनुज, गंगा कुमारी सहित कई अन्य मौजूद रहे।



