सासाराम रोहतास/Etv News 24
बरसात के मौसम में संभावित जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सासाराम नगर निगम के द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर आयुक्त के प्रयासों से नगर निगम में 35 HP की डी-वॉटरिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है।नगर निगम का कहना है कि इस मशीन के माध्यम से बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से तेजी से पानी का निकासी किया जा सकेगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। हर वर्ष बारिश में होने वाली जलजमाव की समस्या को देखते हुए इस मशीन की व्यवस्था की गई है।नगर आयुक्त के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। नगर निगम का उद्देश्य है कि बरसात के दौरान शहर में जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।



